About Me

Dehradun, Uttarakhand, India
No one moving towards no mind

Friday, 7 June 2024

मेरा कुछ खो गया है

                                          

मेरा कुछ खो गया है

  मेरा कुछ खो गया है

तुम्हे मिले तो बता देना


खोया है जो

वो सबसे अजीज,

दिल के बेहद करीब था,

तुम्हे मिले तो बता देना



न दिया तबज्जो,

न दिया अहम,

जब वो करीब था


अब खो गया है वो

जो कभी दिल का चैन,

और रातों की नींद था,

तुम्हे मिले तो बता देना


अब ये आलम है

की दिल बेचैन और

आँखें नम है

तुम्हे मेरा चैन मिले तो

बता देना


ढूंढ रहा हूँ मैं भी उसे

एक आम जिंदगी जीते हुये

किसी और को खबर नहीं

पर तुम्हे मिले तो बता देना


मुस्कराता था कभीदेख उसे,

जन्नत के करीब

चला जाता था मैं

अब हँसता हूँतो यह सोच,

के कहीं रो न पडूँ

तुम्हे मेरी मुस्कराहट मिले

तो बता देना


ढूंढा मैंने बहुत ,

पहाड़ों में भीड़ मे

नदिओं में और तेज

दौड़ती सड़कों में

और ढूंढा बहुत संगीत में

रहा नाकाम हमेशा

शायद मेरी तक़दीर की तरह,

पर हाँ,

तुम्हे वो मिले तो बता देना,

 

शायद नाराज़ है मुझसे

यह समझ कि समझा नहीं में

और मैं नासमझ यह समझा

कि समझा नहीं वो


अगरतुम्हे वो मिले तो बता देना,

 

कि समझ गया हूँ मैं

क्या होता है प्यार

और अगर कुछ बाकी हो

तो पास आके समझा देना

 

दिल की गुहार है कि वो मेरा प्यार है

शुक्रगुजार रहूँगा हमेशा

मेरा खोया प्यार मुझे लौटा देना

अगरतुम्हे वो मिले तो बता देना

No comments: